जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता
दाना देवी फाउंडेशन
"गो का दाना-गो तक जाना"
फाउंडेशन के सदस्य
हमारे बारे में संक्षिप्त में जानकारी
मध्यप्रदेश के सालरिया, आगर मालवा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कामधेनु गौ अभयारण्य में परम पूज्य गुरुदेव भगवान के मुखारविंद से एक वर्षीय गौ आराधना महामहोत्सव आयोजन के दौरान एक बैठक में गौमाता की सेवा को किस प्रकार वैश्विक विस्तार प्रदान किया जाए…इस विषय पर विचार किया गया, तब मन में ऐसा भाव जाग्रत हुआ कि बीमार, दुर्घटनाग्रस्त, गौमाताओं की सेवा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कई बार ऐसा देखने में आया की चारे, दाने , बांटे के अभाव में बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाता कमजोरी के कारण अधिक पीड़ा का अनुभव करती हैं।(लीला अनुभव)
उचित आहार के अभाव में बीमार गौवंश की विधिवत सेवा नहीं हो पाती हैं, पोष्टिक आहार के अभाव के कारण तो गौमाताओं को निर्बलता के कारण अधिक कष्ट होता है और कई बार इस कारण गौमाता गोलोक पधार जाती हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए परम पूज्य गुरुदेव भगवान के निर्देशानुसार एवं उनके परम कृपा मयी मार्गदर्शन में “दाना देवी फाउंडेशन” की नींव रखी गयी।

दाना देवी फाउंडेशन (गो का दाना - गो तक जाना)
दानादेवी फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य
1.निष्काम भाव से शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से अभावग्रस्त क्षेत्रों में विशेष आवश्यकता होने पर गो चिकित्सालय में गोमाता हेतु निशुल्क पोषक तत्व उपलब्ध करवाना।
2. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर चिकित्सालय में गोमाता हेतु नि:शुल्क पोष्टिक आहार उपलब्ध करवाना।
3. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर चिकित्सालय में गोमाता हेतु निःशुल्क घास ,चारा,पराली,कड़बी,भूसा,तूड़ा उपलब्ध करवाना।
4. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से गोचर भूमि विकास के कार्य करना।
5. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से चारा उत्पादन वाले स्थानों के आस पास चारा संग्रह केंद्र विकसित करना।
दानादेवी फाउंडेशन के अन्य सहायक उद्देश्यः-
1. धेनु धाम फाउंडेशन के माध्यम से संचालित ३१ वर्षीय गो पर्यावरण और अध्यात्म चेतना पदयात्रा द्वारा देश भर में हो रहे गो महिमा प्रचार कार्यो में सहयोग करवाना।
2. दवा देवी फाउंडेशन के माध्यम से अभाव ग्रस्त गो चिकित्सालय में निशुल्क दवा वितरण करवाना और गो चिकित्सालय हेतु गौ एंबुलेस उपलब्ध करवाने के लिए श्रीमंत संस्थाओं को प्रेरित करना। एम्बुलेंस हेतु विधायक और सांसद निधि का उपयोग करने के लिए विधायक ,सांसद को प्रेरित करना।
3. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर दातादेवी फाउंडेशन माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जहाँ चारा उत्पादन होता है या जहाँ से वितरण होना है वहाँ वृहदाकार घास गोदाम का निर्माण करवाना और चारा परोसने के लिये खेल,गामान (नाँद)का निर्माण करवाना।
4. दृष्टि देवी फाउंडेशन और समाज के सहयोग से गो-सेवा हित जन जागरण हेतु धार्मिक, चिकित्सीय साहित्य प्रकाशन और वितरण में सहयोग करना। घास चारा पोष्टिक आहार चोरी रोकने के लिए गो चिकित्सालय में केमरे लगवाना।
5. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर धेनु दर्शन फाउंडेशन के अनुमोदन पर गो संवर्धन केंद्र को पोष्टिक गो आहार उपलब्ध करवाना।
6. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर धेन धारा फाउंडेशन के सहयोग से गो चिकित्सालय में जल प्रबंधन से जुड़े कार्य करवाना।
7. ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S) के माध्यम से गो चिकित्सालय के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमि दान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना।
8. धेनु देवी फाउंडेशन के माध्यम से गौ चिकित्सालय में उचित वेतन पर श्रद्धावान चिकित्सक एंव बीमार गौमाता की सेवा के लिए उचित वेतन पर प्रशिक्षित श्रद्धावान ग्वाल की व्यवस्था करवाना गोआधारित शैक्षिक कार्यों के संचालन एंव परंपरागत गो चिकित्सा पद्धति विकसित करने मे सहयोग करना
9 . धेनु धरती फाउंडेशन के बेल और पंचगव्य आधारित ऋषि कृषि के कार्यों को कथा के माध्यम से प्रचारित करना
10. धेनु धन फाउंडेशन द्वारा संचालित ऋषिकृषि और पंचगव्य उत्पाद वितरण और विनियोग हेतु गो चीकित्सालयों में विक्रय केंद्र स्थापित करवाना
गो सेवार्थ होने वाले सभी कार्यों में बने सहभागी
Quick Links
COPYRIGHT ©️ 2025 DANA DEVI FOUNDATION – ALL RIGHTS RESERVED